28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य में बनेगी झामुमो की सरकार: सालखन

गांडेय : राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोग झामुमो की ओर आकर्षित हो रहे हैं. हेमंत सरकार के 14 महीनों का कार्यकाल 14 वर्षों पर भारी पड़ रहा है. यह बातें झामुमो प्रत्याशी सालखन सोरेन ने कही. वे शुक्रवार को प्रखंड के गांधी नगर में आहूत पार्टी के प्रखंड स्तरीय बैठक में बोल रहे […]

गांडेय : राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोग झामुमो की ओर आकर्षित हो रहे हैं. हेमंत सरकार के 14 महीनों का कार्यकाल 14 वर्षों पर भारी पड़ रहा है. यह बातें झामुमो प्रत्याशी सालखन सोरेन ने कही. वे शुक्रवार को प्रखंड के गांधी नगर में आहूत पार्टी के प्रखंड स्तरीय बैठक में बोल रहे थे.

श्री सोरेन ने कहा कि इस बार राज्य में झामुमो की सरकार बनेगी और राज्य का चहुंमुखी विकास होगा. मौके पर जिप सदस्य हीरालाल मुर्मू, रिजवानुल होदा, जोन मुर्मू, हलधर राय, धनेश्वर मंडल, ध्रुवदेव पंडित, महालाल सोरेन, बबली मरांडी ने भी अपने विचार रखे. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा व संचालन भैरो वर्मा ने की. मौके पर अनिल टुडू, गोपिन मुर्मू, संजय तिवारी, दिलीप मिस्त्री,मो. हदीश, मोहन मुर्मू, चांदमल मरांडी, हरे मुरारी पांडेय, सदानंद राणा, मो. सब्बीर, सुधीर कुमार राय, शंभु वर्मा, जयप्रकाश पंडित, हीरालाल टुडू, निकोलस टुडू आदि मौजूद थे.

कई ने थामा झामुमो का दामन गांधी नगर में आहूत झामुमो के प्रखंड स्तरीय बैठक में कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान झामुमो में शामिल होने वालों में भागवत सिंह, लीलाधर यादव, बसंत तुरी, बुधन ठाकुर, नारायण रवानी, जयंत मंडल, सुकर रवानी, विनोद राय, संदीप राम, डेगन रवानी, सरयू रवानी, रामेश्वर ठाकुर, रघुवर कोल, त्रिपुरारि साव, महेंद्र तिवारी समेत अन्य को प्सालखन सोरेन ने माला पहना कर स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें