भाकपा माले का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्नचित्र परिचय- 9. संबोधित करते माले के निवर्तमान विधायक विनोद सिंहगिरिडीह. नीति-रीति में नमो सरकार कांग्रेस के ही नक्शे कदम पर है. कांग्रेस मुक्त नारा देने वाली भाजपा कांग्रेस युक्त भारत की दिशा में बढ़ रही है. उक्त बातें निवर्तमान विधायक विनोद सिंह ने कही. वे रविवार को गांडेय विस क्षेत्र के सोनबाद में आहूत पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में बोल रहे थे.लाल कार्ड से वंचित : श्री सिंह ने कहा कि आजसू के साथ गंठबंधन कर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह डरी हुई है. कहा कि राज्य के लाखों परिवार लाल कार्ड से वंचित हैं. मौके पर पार्टी प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि आगामी विस चुनाव राज्य को नयी दिशा देगा. उत्पात व उन्माद की राजनीति के खिलाफ हक व विकास की राजनीति से माले मजबूत हुई है. कन्वेंशन में विस क्षेत्र के सैकड़ों बूथ कार्यकर्ता जुटे. मौके पर मुख्य रूप से जनार्दन हरिजन, महताब अली मिर्जा, सलामत अंसारी, श्याम किशोर हांसदा, राजेंद्र मंडल, नागेश्वर मंडल, पुनीत विश्वकर्मा, ठाकुर मंडल, महेश वर्मा, मनोज साह, शंभु ठाकुर, शेखर सिंह, चांदोलाल हांसदा, देवीश्वर मुर्मू, कमल सोरेन, हरिहर सिंह, भागीरथ यादव समेत कई मौजूद थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेस के नक्शे कदम पर नमो सरकार: विनोद
भाकपा माले का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्नचित्र परिचय- 9. संबोधित करते माले के निवर्तमान विधायक विनोद सिंहगिरिडीह. नीति-रीति में नमो सरकार कांग्रेस के ही नक्शे कदम पर है. कांग्रेस मुक्त नारा देने वाली भाजपा कांग्रेस युक्त भारत की दिशा में बढ़ रही है. उक्त बातें निवर्तमान विधायक विनोद सिंह ने कही. वे रविवार को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement