सरिया : मलेशिया में फंसे सरिया के विकास व लोकनाथ लौटे घर

Updated:
विज्ञापन

सरिया : नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होकर मलेशिया में फंसे सरिया प्रखंड के दो मजदूर विकास कुमार महतो व लोकनाथ महतो शनिवार को सकुशल घर लौट आये हैं. सरिया थाना क्षेत्र के श्रीरामडीह निवासी विकास महतो वीजा की अवधि खत्म होने के कारण मलेशिया की जेल में बंद था. वह 2017 के […]

विज्ञापन

सरिया : नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होकर मलेशिया में फंसे सरिया प्रखंड के दो मजदूर विकास कुमार महतो व लोकनाथ महतो शनिवार को सकुशल घर लौट आये हैं. सरिया थाना क्षेत्र के श्रीरामडीह निवासी विकास महतो वीजा की अवधि खत्म होने के कारण मलेशिया की जेल में बंद था. वह 2017 के फरवरी माह में मलेशिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में उसे गिरफ्तार किया गया था, जबकि लुतियानो निवासी लोकनाथ महतो वीजा का जुर्माना नहीं दे पाने के कारण मलेशिया में नजरबंद था. वह जनवरी 2019 में मलेशिया गया था. तीन माह से वह मलेशिया में नजरबंद था. विकास महतो तीन माह की सजा जेल में काटने के बाद रिहा होकर अपना घर लौटा है. वहीं, लोकनाथ महतो जुर्माना की राशि जमा करने के बाद शनिवार को अपने घर लौटा.

दोनों की रिहाई के लिए विधायक विनोद कुमार सिंह ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के जरिये केंद्र सरकार से अपील की थी, इसके बाद भी केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गयी थी. परिवारवालों ने कर्ज लेकर इनकी वापसी के लिए पैसे भेजे. प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली शनिवार की सुबह दोनों से उनके घरों पर जाकर मिले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola