धार्मिक स्थल में मिला मृत पशु, आक्रोश

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड स्थित एक धार्मिक स्थल में कुछ असमाजिक तत्वों ने एक मृत पशु को बोरे में बांध कर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर हुंचे और ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड स्थित एक धार्मिक स्थल में कुछ असमाजिक तत्वों ने एक मृत पशु को बोरे में बांध कर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर हुंचे और ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे और पशु के शव को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी मिलने के बाद गांडेय विधायक सरफराज अहमद व मुखिया हरगौरी साहु भी महुआटांड़ गांव पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर लोगों को शांत किया.
इस दौरान विधायक सरफराज अहमद और थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उनकी पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. कहा कि किसी भी सूरत में माहौल खराब करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




