ePaper

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिये देशभक्ति के संदेश

Updated at : 28 Jan 2020 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिये देशभक्ति के संदेश

गिरिडीह : गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया गया. साथ ही प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण, नारी सशक्तीकरण जैसे कई मुद्दों को उठाया और लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी राहुल […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया गया. साथ ही प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण, नारी सशक्तीकरण जैसे कई मुद्दों को उठाया और लोगों को जागरूक किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मुकुंद दास, अपर समाहर्ता राकेश कुमार दूबे, एसडीओ राजेश प्रजापति, डीएसपी संतोष मिश्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने किया.
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को डीसी, एसपी व अन्य अतिथियों ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर पत्रकार अरविंद कुमार, बीएनएस डीएवी के प्राचार्य पी हाजरा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रथम बीएनएस डीएवी, द्वितीय ओपन माइंड बिरला स्कूल व तृतीय सुभाष पब्लिक स्कूल रहे.
राजधनवार/घोड़थंभा. रविवार की शाम खोरीमहुआ अनुमंडल परिसर में स्कूली बच्चों के बीच अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गयी. एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नामचीन स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कला, संस्कृति व राष्ट्रीयता से युक्त संदेशपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत कर पदाधिकारियों तथा अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस क्रम में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक सहित विशेष आकर्षण कार्यक्रम प्रस्तुति कर नन्हे फनकारों ने अपनी हुनर का लोहा मानवाया.
केडी इंटरनेशनल स्कूल, एन आर इंटरनेशनल, प्रखर क्यूमेक्स स्कूल धनवार व डोरंडा, संत कोलंबिया पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय कोदोंबरी, उमवि निचली धनवार, मंथन वैली संत अल्बर्ट स्कूल, सर्वोदय, बहादुर प्रसाद व कस्तूरबा तथा पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में पुरस्कार हासिल किये
. पुरस्कार का वितरण एसडीओ धीरेन्द्र कुमार सिंह, एसडीपीओ नवीन कुमार, सीओ शशिकांत सिंकर, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, जमुआ बीडीओ विनोद कर्मकार व कार्यपालक दंडाधिकारी रोशन कुमार आदि ने किया. उद्घोषक की भूमिका बमशंकर शर्मा व निर्णायक की भूमिका बीपीओ दिलीप कुमार साहू, पत्रकार रामकृष्ण, विजय चौरसिया व अयोध्या चौधरी ने निभायी.
गावां. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माल्डा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माल्डा, होलीफेथ स्कूल गावां, फॉरेन एक्सेंट व मॉडर्न पब्लिक स्कूल गावां में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सीनीयर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पटना के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली. बच्चों ने मुख्य पथों का भ्रमण किया. पिहरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ.
हजारीबाग रोड . सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. परेड कार्यक्रम में सरिया डीएवी, संत मैरी स्कूल, संत जेवीयर्स स्कूल, कस्तूरबा, मध्य विद्यालय सरिया समेत कई स्कूल के बच्चों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी.
मार्च पास्ट की सलामी एसडीएम व एसडीपीओ सरिया ने ली. वहीं डीएवी सरिया के बच्चों कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा, सीओ सुनीता कुमारी, इंस्पेक्टर आरएन चौधरी, थाना प्रभारी बी दास, डाॅ अनूप कुमार, हेमंती कुमारी, मुरली मनोहर मंडल, टिंकू साव, सोनू पांडेय समेत अन्य थे.
तिसरी. तिसरी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. तिसरी नवयुवक समिति की ओर से तिसरी गिरजा मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी, विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया.
मौके पर बीडीओ सुनील प्रकाश, थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय, बीईईओ मो जमालुद्दीन, कनीय अभियंता अशोक कुमार भार्गव, कनीय अभियंता बिरेन्द्र कुमार, लक्ष्मण मोदी, भोला बर्नवाल, बिनोद सेठ, वार्डेन जूली कुमारी, शिखा कुमारी, सुशीला जैन, संतोष गुप्ता, यशवंत सिंह, रिंकू बर्णवाल, प्रकाश विश्वकर्मा, डब्लू सिंह, एएसआई साधन कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola