न्यायालय में पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित फ्रंट कार्यालय में पति-पत्नी के बीच सुलह कराया गया. इसके बाद दोनों को माला पहनाकर विदा कर दिया गया. मौके पर दोनों के माता-पिता व सगे-संबंधी भी मौजूद थे. बताया गया कि जमुना दास व गुड़िया देवी के बीच मनमुटाव […]

विज्ञापन

गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित फ्रंट कार्यालय में पति-पत्नी के बीच सुलह कराया गया. इसके बाद दोनों को माला पहनाकर विदा कर दिया गया. मौके पर दोनों के माता-पिता व सगे-संबंधी भी मौजूद थे. बताया गया कि जमुना दास व गुड़िया देवी के बीच मनमुटाव चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपसी विवाद के कारण दोनों अलग रह रहे थे. दोनों की शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. तीन माह पूर्व गुड़िया देवी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को आवेदन दिया गया था. सचिव के निर्देश पर उसके आवेदन को फ्रंट कार्यालय भेजा गया. फ्रंट कार्यालय की ओर से दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया और समझौता के आधार पर पति-पत्नी के बीच विवाद को खत्म किया गया.

मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम, रिटेनर अधिवक्ता अवध किशोर तिवारी, कमलेश्वर शिव मूर्ति, पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा, त्रिलोकी पांडेय एवं पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola