शहरी क्षेत्र के कई हिस्सों में दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2020 12:29 AM
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जानकारी के मुताबिक खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जिन क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति होती है उनमें से कई इलाकों में मंगलवार से पानी सप्लाई नहीं हो रही है. बताया जाता है […]
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जानकारी के मुताबिक खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जिन क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति होती है उनमें से कई इलाकों में मंगलवार से पानी सप्लाई नहीं हो रही है. बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के बरगंडा, न्यू बरगंडा, मकतपुर, बरमसिया, बक्सीडीह रोड, कचहरी रोड में पेयजलापूर्ति ठप है.
जनता को हो रही समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षदों की मांग पर संबंधित वार्डों में टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है. बुधवार को वार्ड नंबर 17 की वार्ड पार्षद आरती देवी ने बताया कि खंडोली से पानी सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है. इसे देखते हुए निगम से टैंकर से पेयजलापूर्ति की मांग की गयी. इसी निमित्त टैंकर से लोगों को पानी दिया गया. परंतु वह नाकाफी है.
उन्होंने पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. इधर मेयर सुनील पासवान ने बताया कि खंडोली में लगे दो मोटर में से एक खराब हो गया है. इसी वजह से कुछ इलाकों में नियमित पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है. उन्होंने बताया कि खराब मोटर को बना लिया गया है. गुरुवार से तमाम इलाकों में सुचारू रूप से पेयजलापूर्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










