सदर अस्पताल में डायलिसिस सुविधा मार्च से

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मार्च 2020 से सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा आम लोगों मिलनी शुरू हो जाएगा. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने दी. कहा कि राज्य भर के सभी सदर अस्पतालों में अब डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इस योजना के तहत सदर अस्पताल के उपरी तल में डायलिसिस की […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मार्च 2020 से सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा आम लोगों मिलनी शुरू हो जाएगा. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने दी. कहा कि राज्य भर के सभी सदर अस्पतालों में अब डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इस योजना के तहत सदर अस्पताल के उपरी तल में डायलिसिस की व्यवस्था की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके लिए राज्य सरकार के साथ पीपीपी मोड पर एसकेजी नामक कंपनी ने गिरिडीह जिले में डायलिसिस की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है. कहा कि इस योजना के सदर अस्पताल में चालू हो जाने के बाद यहां एपीएल मरीजों को इसकी सुविधा 1200 रुपये प्रति मरीज उपलब्ध कराया जायेगाख् जबकि बीपीएलधारी मरीजों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी. कहा कि कंपनी की ओर से फरवरी माह के अंत तक सभी तरह की सुविधाएं यहां उपलब्ध करा दी जाएंगी और मार्च माह से यह सुविधा आम लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola