52 हजार नकद समेत दो लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े चोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बाभनटोली में बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने 52 हजार समेत दो लाख की संपत्ति उड़ा ली. इस संबंध में भुक्तभोगी बाभनटोली निवासी जीतेंद्र कुमार सिंह ने नगर थाना में शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि वह घर में ताला लगाकर पत्नी एवं बेटी के साथ […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बाभनटोली में बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने 52 हजार समेत दो लाख की संपत्ति उड़ा ली. इस संबंध में भुक्तभोगी बाभनटोली निवासी जीतेंद्र कुमार सिंह ने नगर थाना में शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि वह घर में ताला लगाकर पत्नी एवं बेटी के साथ 27 दिसंबर को रांची अपने बड़े भाई के घर गया हुआ था. रविवार की दोपहर 2.30 बजे वह लौटा तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
आलमारी भी टूटा है, साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. बताया कि चाेरों ने 52 हजार रुपये नकद, पांच जोड़ा कान का टॉप्स, छह जोड़ी पायल, 750 ग्राम का लक्ष्मी एवं गणेश जी की मूर्ति, 250 ग्राम का दुर्गा जी की मूर्ति, 22 पीस चांदी का सिक्का, दस पीस महंगी साड़ियां, दो पीस ब्रांडेड जैकेट समेत दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोर जमीन संबंधी कागजात को भी ले गये. इधर, नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
कीटनाशक खाने से विवाहिता की स्थिति गंभीर
बेंगाबाद. छोटकी खरगडीहा गांव में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता ने कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
बताया जाता है कि महिला और उसके पति के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद चल रहा था. महिला के पति ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराकर उसके मायके वालों (मोतिलेदा पंचायत के केंदुआगढ़ा गांव) को जानकारी दी गयी है. घटना की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन