72 दिन से लापता युवक की हत्या का खुलासा, कुएं में मिला सड़ा-गला शव

Updated at : 23 Dec 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
72 दिन से लापता युवक की हत्या का खुलासा, कुएं में मिला सड़ा-गला शव

गिरिडीह : 72 दिन पूर्व लापता युवक की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया. घटना का खुलासा मामले में पकड़ाये तीन युवकों से पूछताछ के बाद रविवार को हुआ है. युवकों की निशानदेही पर पुलिस की छानबीन के बाद कुएं से सड़ा-गला शव बरामद हुआ. शव की पहचान मृतक के परिजनों ने […]

विज्ञापन

गिरिडीह : 72 दिन पूर्व लापता युवक की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया. घटना का खुलासा मामले में पकड़ाये तीन युवकों से पूछताछ के बाद रविवार को हुआ है. युवकों की निशानदेही पर पुलिस की छानबीन के बाद कुएं से सड़ा-गला शव बरामद हुआ. शव की पहचान मृतक के परिजनों ने की.

मृतक मुफस्सिल थानांतर्गत गरहाटांड़ का सतीश सिंह उर्फ गब्बर (25 वर्ष) था. 12 दिसंबर को गरहाटांड़ के सहदेव सिंह ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस की थी. शिकायत के अनुसार आवेदक का पुत्र सतीश 10 अक्तूबर की सुबह पांच बजे काम के लिए घर से निकलने के बाद नहीं लौटा. शिकायत के बाद मुफस्सिल पुलिस जांच में जुटी थी.
हत्या के दौरान मौजूद युवक ने खोला राज : खोजबीन के क्रम में शनिवार को एक ग्रामीण युवक ने गांव के कुछ लोगों से सतीश की हत्या की बात कही. युवक के बयान को परिजनों व ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो मुफस्सिल थाना प्रभारी को दिखाया.
वीडियो में युवक ने हत्या करनेवाले समेत वहां मौजूद चारों युवकों का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने गरहाटांड़ के ही बीरू तांती, मिथुन तांती, चाडों नामक युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया. पूछताछ में तीनों ने लापता सतीश की हत्या करने व शव को रेलवे पटरी के समीप एक कुआं में डाल देने की बात बतायी.
तीन गिरफ्तार, एक की तलाश : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि 72 दिनों से लापता युवक की हत्या उसके गांव के ही चार लोगों ने कर दी. इस मामले में हत्या का मुख्य आरोपी बीरू तांती के साथ सहयोगी मिथुन व चाडों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी झुपरा फरार है. फरार की तलाश की जा रही है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा और तीनों आरोपियों को जेल भेजा जायेगा.
तीन घंटे लगे शव निकालने में
युवक की निशानदेही पर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, सअनि मंडल व मुंशी नित्यानंद भोक्ता सदलबल उस कुआं के पास पहुंचे, जहां पर सतीश के शव को डालने की बात बतायी गयी थी. ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से कुआं में जमा पानी को निकालने के लिए मोटर लगाया और झग्गर भी डाला गया. दोपहर में शुरू प्रयास के तीन घंटे बाद सड़ा-गला शव मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola