पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:06 AM
विज्ञापन
हीरोडीह : 20 वर्षीय विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना हीरोडीह थाना इलाके के चुगंलखार (ताराटांड) टोला की है. मृतका अजीत यादव की पत्नी पूनम कुमारी थी. इसे लेकर दहेज हत्या का आरोप लगा है. हीरोडीह थाना में मृतका के पिता परसन ओपी क्षेत्र के उपरैली प्रधानडीह निवासी लक्ष्मण यादव के […]
विज्ञापन
हीरोडीह : 20 वर्षीय विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना हीरोडीह थाना इलाके के चुगंलखार (ताराटांड) टोला की है. मृतका अजीत यादव की पत्नी पूनम कुमारी थी. इसे लेकर दहेज हत्या का आरोप लगा है.
हीरोडीह थाना में मृतका के पिता परसन ओपी क्षेत्र के उपरैली प्रधानडीह निवासी लक्ष्मण यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचना पर पहुंची हीरोडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस ने खून से लथपथ एक गंजी, कमरे में टूटा हुआ शीशा बरामद किया है. इसके अलावा एक कमरे की दीवार पर खून का छींटा भी मिला है.
खून से लथपथ थी मृतका : दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता लक्ष्मण यादव ने कहा है कि एक वर्ष पूर्व उसकी बेटी पूनम की शादी चुगंलखार (ताराटोला) निवासी कुहो राउत के पुत्र अजीत यादव के साथ हुई थी.
एक वर्ष तक सब ठीक-ठाक चला, पर पिछले कुछ दिनों से ससुराल वाले एक लाख नगद व एक मोटरसाइकिल की मांग कर पूनम के साथ मारपीट करने लगे. इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. इस बीच शनिवार देर रात को उसके दामाद के चचेरे भाई अशोक यादव ने मोबाइल से सूचना दी कि पूनम की हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलने पर अपने परिजनों के साथ रविवार सुबह वह बेटी की ससुराल पहुंचा.
जब वह ताराटोला पहुंचा तो देखा कि घर के बाहर बरामद में खून से लथपथ पूनम का शव पड़ा हुआ है, तब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. लक्ष्मण ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या में दामाद व उसके पिता कुरो राउत, भाई सुरेंद्र यादव व भीम यादव, दामाद की मां लीलवतिया देवी, दामाद के दोनों भाभी व बहनोई शामिल हैं. उसकी बेटी की हत्या पीट-पीटकर की गयी है. मृतका के पिता ने सभी की गिरफ्तारी की मांग की है.
प्राथमिकी दर्ज, मामले की हो रही है जांच : थाना प्रभारी
हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने कहा कि मृतक के पिता लक्ष्मण यादव के आवेदन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










