नदी में मिली महिला की लाश

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के तीनकोनिया के पास सोमवार की सुबह खाखो नदी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. खबर पाते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. देखा कि नदी में एक स्थान पर महिला […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के तीनकोनिया के पास सोमवार की सुबह खाखो नदी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. खबर पाते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. देखा कि नदी में एक स्थान पर महिला का शव तैर रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहां पर शव तैर रहा था वहां कुछ गड्ढाभी है. शव को निकाला गया तो पता चला कि महिला मानसिक रोगी है और इस इलाके में देखी जाती रही है. मृतका के नाम का पता नहीं चल सका. बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि मृतका मानसिक तौर पर बीमार थी और इलाके में घूमती रहती थी. संभवत: पानी में डूबने से मौत हुई है. मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola