झारखंड की तकदीर और तस्वीर संवारेगा यह चुनाव

जमुआ : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की तकदीर व तस्वीर संवारने के लिए है. चुनाव आते ही विपक्षी पार्टियों के लोग बड़े-बड़े वादे करने लगते हैं. वैसे लोगों को सबक सिखाने के लिए जनता को संकल्प लेना होगा. ये बातें उन्होंने गुरुवार को जमुआ के इंदिरा […]
जमुआ : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की तकदीर व तस्वीर संवारने के लिए है. चुनाव आते ही विपक्षी पार्टियों के लोग बड़े-बड़े वादे करने लगते हैं. वैसे लोगों को सबक सिखाने के लिए जनता को संकल्प लेना होगा. ये बातें उन्होंने गुरुवार को जमुआ के इंदिरा गांधी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा में कहीं. कहा कि आज चुनावी सभा में जो भीड़ उमड़ रही है, इससे साफ हो गया है कि यहां की जनता भाजपा को समर्थन करने के लिए एकजुट है.
कहा कि यूपीए की सरकार ने देश में घोटाला ही घोटाला किया है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए काम किया. श्री नड्डा ने कहा कि देश की तिजोरी लूटने वाले आज बड़े से बड़े वादे कर रहे हैं. वर्ष 2014 से पहले की तस्वीर उठा कर देख लें कि महागठबंधन के कई नेता जेल में है तो कई बेल पर. कहा कि आज देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश को कभी झुकने नहीं देंगे और आज देश सीना तानकर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




