एआइएमआइएम प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 1:53 AM

विज्ञापन

राजधनवार : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुसलमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी हाजी मो. दानिश तथा धनवार विधानसभा अध्यक्ष आलम खान पर धनवार थाना में आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है. खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार देर शाम को धनवार अंचल निरीक्षक (सीआइ) रामजी प्रसाद गुप्ता ने प्रत्याशी और […]

विज्ञापन

राजधनवार : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुसलमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी हाजी मो. दानिश तथा धनवार विधानसभा अध्यक्ष आलम खान पर धनवार थाना में आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है.

खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार देर शाम को धनवार अंचल निरीक्षक (सीआइ) रामजी प्रसाद गुप्ता ने प्रत्याशी और अध्यक्ष के खिलाफ बिना अनुमति धनवार के बरजो से घोड़थंभा तक सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालने, रैली के दौरान डीजे साउंड के माध्यम से नारेबाजी करने तथा घोड़थंभा के सार्वजनिक स्थल पर सभा करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. इस बाबत एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्याशी हाजी मो. दानिश के नामांकन पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी.
थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि सीआइ के आवेदन पर एआइएमआइएम प्रत्याशी और अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे विधिवत कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत एआइएमआइएम के अध्यक्ष आलम खान ने कहा कि रैली को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति ली गयी थी जिसका रिसीविंग कॉपी भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola