इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी की तरह निर्भिक और निडर होकर कार्य करने की जरूरत है . कांग्रेस नेता सतीश केडिया […]

विज्ञापन

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी की तरह निर्भिक और निडर होकर कार्य करने की जरूरत है .

आपके शहर में

विज्ञापन
कांग्रेस नेता सतीश केडिया ने कहा कि देश को इंदिरा गांधी जैसे सशक्त नेतृत्व की जरूरत है. इस दौरान पूर्व वार्ड पार्षद मानिकचंद जैन की मृत्यु पर शोक जताया गया. मौके पर आलमगीर आलम, महमूद अली खान, तनवीर हयात, सुलेमान अख्तर, अमित सिन्हा, अनिमेष देव, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, सब्बन खान, सैफुद्दीन खान, सिकंदर अंसारी, मो. सलाउद्दीन, कलीम खान, शादाब आफताब, किशोर कुमार, जय किशोर सिन्हा, तैयब अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के फुटबॉल मैदान में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो अहिया ने की. इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान नेताओं ने उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.
मौके पर कांग्रेस आदिवासी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनमोतम मूर्मू, बड़कू मुर्मू, रविलाल मुर्मू, कमाल अंसारी, दिगम्बर राय, रामू राय, जयनारायण महतो, मंजूर अली, मो शमसुद्दीन अंसारी, पिंटू ठाकुर, पूनम देवी, बिरजू साव, पच्चु साव, अजीत तिवारी, दिनेश बेसरा, पुरन मुर्मू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola