सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल, दो धनबाद रेफर
गिरिडीह : नगर थाना के समीप मंगलवार की शाम को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. घायलों में धरियाडीह निवासी तौहीद अंसारी व मिराज अंसारी शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे इसी दौरान मैजिक वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों को […]
गिरिडीह : नगर थाना के समीप मंगलवार की शाम को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. घायलों में धरियाडीह निवासी तौहीद अंसारी व मिराज अंसारी शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे इसी दौरान मैजिक वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
राजधनवार. धनवार-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के बिशनपुर के पास एक बाइक और स्विफ्ट कार की चपेट में बाइक सवार करिहारी निवासी 19 वर्षीय सोमर दास व 20 वर्षीय रवि दास गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने टेंपो के सहारे दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल धनवार लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया.
जख्मी के परिवारवालों ने बताया कि दोनों अपने घर से सरिया संबंधी के घर जा रहे थे कि यह घटना हो गयी. कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए