गिरिडीह स्टेडियम बदहाल, खिलाड़ियों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम की स्थिति की बदहाल हो गयी है. स्टेडियम कि दुर्दशा पर खिलाड़ियों में आक्रोश है. फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण लेते थे. स्टेडियम की स्थिति बदहाल हो जाने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में काफी परेशानी हो रही है. 4 व 5 नवंबर को स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलैटिक खेल का आयोजन […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह स्टेडियम की स्थिति की बदहाल हो गयी है. स्टेडियम कि दुर्दशा पर खिलाड़ियों में आक्रोश है. फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण लेते थे. स्टेडियम की स्थिति बदहाल हो जाने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में काफी परेशानी हो रही है. 4 व 5 नवंबर को स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलैटिक खेल का आयोजन होना था, लेकिन स्टेडियम की दुर्दशा पर एथलैटिक एसोसिएशन ने इसका स्थान बदल दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस संबंध में गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रमेश यादव ने डीसी को आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि स्टेडियम में हर साल नवंबर से मार्च तक जिला क्रिकेट लीग का आयोजन होता है.
जिसमें लगभग 50 टीम के एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. स्टेडियम की हालत देखकर ऐसा लगता है कि अब इस स्टेडियम में किसी प्रकार का कोई टूर्नामेंट हो ही नहीं सकता है. बीते दिनों गिरिडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ था. कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया था. इसी के बाद से स्टेडियम की यह स्थिति हुई है. क्रिकेट खिलाड़ी विक्रम, राजेश, विवेक, मंटू, रवि, प्रकाश, श्याम, बलबीर आदि ने कहा कि प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम ही एकमात्र जगह है. लेकिन इसे भी खराब कर दिया गया है.
गिरिडीह जिले में खिलाड़ियों के विकास के लिए कोई काम तो हुआ नहीं, लेकिन खिलाड़ियों को परेशान करने का काम जरूर किया जाता है. कभी गिरिडीह उच्च विद्यालय के मैदान में पंडाल बना दिया जाता है तो कभी मेला लगा दिया जाता है. अब गिरिडीह स्टेडियम पर सबकी नजर लग गयी है. अगर इसी तरह खेल के मैदानों को खराब करते जायेंगे तो खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा. सभी ने स्टेडियम की स्थिति सुधारने की अपील जिला प्रशासन से की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola