गोपाष्टमी मेला में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Updated at : 01 Nov 2019 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
गोपाष्टमी मेला में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

एसडीओ की अध्यक्षता में मेला की समीक्षा बैठक चार से 12 नवंबर तक होगा आयोजन गिरिडीह : गोपाष्टमी मेला आयोजन के लिए गोशाला प्रांगण में तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार की शाम आयोजित की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राजेश प्रजापति ने की. चार से 12 नवंबर तक पचंबा गोशाला में 122 वां गोपाष्टमी मेला का […]

विज्ञापन

एसडीओ की अध्यक्षता में मेला की समीक्षा बैठक

चार से 12 नवंबर तक होगा आयोजन
गिरिडीह : गोपाष्टमी मेला आयोजन के लिए गोशाला प्रांगण में तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार की शाम आयोजित की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राजेश प्रजापति ने की. चार से 12 नवंबर तक पचंबा गोशाला में 122 वां गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर जहां प्रशासनिक महकमा भी मुस्तैद है, वहीं गोशाला समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी सक्रिय हैं. आयोजन को ले गोपाष्टमी मेला आयोजन समिति का गठन किया गया है.
बैठक में एसडीओ राजेश प्रजापति ने आयोजक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से मेला की तैयारी को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिये. कहा कि मेला में किसी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए.
इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगा, वहीं आयोजक समिति के सदस्य भी मेला की हर गतिविधियों पर बारीकी के साथ नजर बनाये रखेंगे. गोपाल गौशाला समिति के सचिव ध्रुव संथालिया ने बताया कि पूरे झारखंड, बिहार व बंगाल में सबसे बेहतर गोपाष्टमी मेला का आयोजन गिरिडीह में किया जाता है. कहा कि इस बार 122 वां मेला का आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ किया जायेगा. बताया कि मेला में इस बार सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जायेगा. इसके अलावा यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जायेगा.
एनसीसी कैडेट्स भी संभालेंगे जिम्मेदारी : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां गिरिडीह कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स सड़कों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे, वहीं पुलिस प्रशासन व यातायात थाना पुलिस भी व्यवस्था का ध्यान रखेगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चार से 12 नवंबर तक जमुआ से गिरिडीह की ओर आने वाली व्यवसायिक वाहनों का परिचालन शाम पांच बजे से नाै बजे तक पचंबा से दो किमी दूर पर ही रोक दिया जायेगा.
इसके अलावे मेला में अग्निशमन की टीम भी नौ दिनों तक हर वक्त अग्निशमन वाहन के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. साथ ही मेला में इस बार शराब की बिक्री न हो इसके लिए उत्पाद विभाग की टीम भी पूरी तरह से चौकस रहेगी. बैठक में सीओ रविंद्र कुमार सिन्हा, डीएसपी संतोष कुमार मिश्र, उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रमेय मंदिलवार, पचंबा थाना प्रभारी एसएन सिंह के अलावे कई अधिकारी व मेला समिति के सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola