सड़क हादसे में घायल मजदूर की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

गावां :गावां-सतगावां मुख्य पथ पर हरला उमवि विद्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत इलाज के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में सोमवार देर रात करीब 11 बजे हो गयी. बताया जाता है कि हरला निवासी फिरोज खान सोमवार की देर शाम अपने घर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

गावां :गावां-सतगावां मुख्य पथ पर हरला उमवि विद्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत इलाज के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में सोमवार देर रात करीब 11 बजे हो गयी. बताया जाता है कि हरला निवासी फिरोज खान सोमवार की देर शाम अपने घर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में गावां की ओर से बिरने की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रैक्टर का पिछला पहिया फिरोज खान के सिर पर चढ़ गया था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक फिरोज घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह दैनिक मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था. फिरोज की एक पुत्री भी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola