डीएफओ से आरा मिल बंद कराने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड अंतर्गत कोलडीह के निवासियों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह को आवेदन देकर कोलडीह गांव में चलाये जा रहे आरा मिल बंद कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि रसनजोरी पंचायत के कोलडीह निवासी विनोद राणा यहां अवैध तरीके से आरा मिल चला रहे हैं. इससे गांव […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गांडेय प्रखंड अंतर्गत कोलडीह के निवासियों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह को आवेदन देकर कोलडीह गांव में चलाये जा रहे आरा मिल बंद कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि रसनजोरी पंचायत के कोलडीह निवासी विनोद राणा यहां अवैध तरीके से आरा मिल चला रहे हैं. इससे गांव में प्रदूषण फैलता है. मिल सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक चलता है. यही नहीं आसपास के वनों से पेड़ काटकर मिल में चीरा जाता है, जिससे जंगल खत्म हो रहे हैं.
ग्रामीणों ने आवेदन के साथ एक आरटीआई की छायाप्रति भी संलग्न की है, जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह पूर्वी ने 27 मई 2015 को रसनजोरी के सहदेव राणा को सूचना दी है कि गांडेय प्रखंड में कोई भी लाइसेंसी आरा मिल नहीं है. यदि यहां आरा मिल चलने की सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जायेगी. आवेदन में गुलाब राणा, राजू राणा, किशोर राणा, छोटा सहदेव राणा, अनूप राणा, सोनू कुमार, सूरज राणा, सुरेंद्र राणा सहित अन्य कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










