हंडाडीह में जुआ अड्डा पर छापा, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : पचंबा पुलिस ने क्षेत्र के हंडाडीह में संचालित जुआ अड्डा पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. मंगलवार की रात को हुई इस कार्रवाई में 15 हजार 3 सौ रुपया भी बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक तिवारीडीह निवासी सुबोध कुमार तिवारी है. थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने कहा कि जुआ अड्डे से […]

विज्ञापन

गिरिडीह : पचंबा पुलिस ने क्षेत्र के हंडाडीह में संचालित जुआ अड्डा पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. मंगलवार की रात को हुई इस कार्रवाई में 15 हजार 3 सौ रुपया भी बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक तिवारीडीह निवासी सुबोध कुमार तिवारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने कहा कि जुआ अड्डे से रंगे हाथ पकड़ाये सुबोध कुमार तिवासी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है. बताया कि इससे पहले भी थाना इलाके के डंडियाडीह में संचालित जुआ अड्डा पर छापेमारी की गयी थी, जहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जुआ के संचालन पर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर ने जुआ अड्डे की खबर की थी प्रकाशित : यहां बता दें कि मंगलवार को प्रभात खबर ने शहर व शहर से सटे इलाके में जुआ अड्डा संचालित होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. बताया गया था कि हंडाडीह में भी जुआ अड्डा लग रहा है. जहां लोग हजारों की बाजियां लगा रहे हैं. खबर प्रकाशित होते ही एसपी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola