सड़क हादसों में दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 12:31 AM
विज्ञापन
गांडेय/गिरिडीह : सड़क हादसों में शुक्रवार को एक युवक व एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटनाएं गांडेय और गिरिडीह मुफस्सिल थाना इलाकों में घटीं. पहली घटना डाकबंगला-अहिल्यापुर मोड मुख्य सड़क पर बाबा केनारीनाथ धाम के समीप बदगुंदा स्थित पहाड़ी के पास घटी. यहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की […]
विज्ञापन
गांडेय/गिरिडीह : सड़क हादसों में शुक्रवार को एक युवक व एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटनाएं गांडेय और गिरिडीह मुफस्सिल थाना इलाकों में घटीं. पहली घटना डाकबंगला-अहिल्यापुर मोड मुख्य सड़क पर बाबा केनारीनाथ धाम के समीप बदगुंदा स्थित पहाड़ी के पास घटी. यहां ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक महिला जख्मी हो गयी.
मधुपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 40 वर्षीय वरुण ठाकुर (पिता जानकी ठाकुर) बाइक से सारठ थाना क्षेत्र के सदरिया निवासी सुनीता देवी (पति लक्ष्मण नापित) के साथ मधुपुर से ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जमडीहा स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आ रहा था. इसी क्रम में घुमावदार सड़क के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया.
वरुण ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.जबकि बाइक में सवार महिला सुनीता देवी भी घायल हो गयी. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर ताराटांड़ थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक एवं जख्मी महिला को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा.
थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. वहीं एक अन्य घटना में मुफस्सिल थाना इलाके के अकदोनी में शुक्रवार की शाम को एक अधेड़ की मौत हो गयी.
घटना को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की गयी और मृतक के परिजनों ने वाहन के मालिक से समझौता कर लिया. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को एक ट्रैक्टर को उसका चालक बैक कर रहा था. बैक करने के दौरान सड़क के किनारे बैठे एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गयी. बाद में स्थानीय स्तर पर बैठक कर समझौता कर लिया गया.
दो बाइकों में भिड़ंत, दो घायल
हीरोडीह. जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र कोदंबरी चौक के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक है. घायलों की पहचान जमुआ प्रखंड क्षेत्र के धुरैता निवासी जैनुल शेख व हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी निवासी पंकज कुमार वर्मा के रूप में हुई है.
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हीरोडीह थाना के एसआइ अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ भेजा. यहां से गंभीर रूप से घायल जैनुल शेख को रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










