सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद, फुटेज जारी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह/बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्ठा स्थित पेट्रोल पंप पर जिन अपराधियों ने हमला बोला था उसकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक छापेमारी की गयी. घटना के बाद से ही कोवाड़ की तरफ भागे अपराधियों को पकड़ने के लिये एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर मुफस्सिल, बिरनी, […]

विज्ञापन

गिरिडीह/बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्ठा स्थित पेट्रोल पंप पर जिन अपराधियों ने हमला बोला था उसकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक छापेमारी की गयी. घटना के बाद से ही कोवाड़ की तरफ भागे अपराधियों को पकड़ने के लिये एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर मुफस्सिल, बिरनी, पचंबा, नगर, जमुआ थाना पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
देर रात को पचंबा के पास एक स्काॅर्पियो भी मिला, लेकिन वह अपराधियों का नहीं निकला. इसके अलावा अपराधियों की खोज में मुफस्सिल थाना इलाके के बदडीहा में वाहनों की जांच की. इधर अपराधियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. अपराधियों की तस्वीर व वीडियो को बिरनी पुलिस ने जारी भी किया है. हालांकि अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola