विद्युतीकरण में अनियमितता की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी और विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के बारासोली के ग्रामीणाें ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत हो रहे कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी और विद्युत महाप्रबंधक, गिरिडीह को आवेदन सौंपकर अविलंब पहल करने की मांग की है. […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी और विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के बारासोली के ग्रामीणाें ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत हो रहे कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी और विद्युत महाप्रबंधक, गिरिडीह को आवेदन सौंपकर अविलंब पहल करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बारासोली गांव में विद्युतीकरण का कार्य इस्ट इंडिया कंपनी को दिया गया है. कंपनी द्वारा इस कार्य की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दी गयी है.

संवेदक के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को कहा था कि इस गांव में बिजली का लोड काफी अधिक है. इसे कम करने के लिये कुल छह नये ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. यह सुनकर ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग भी किया. बाद में कहा गया कि यहां मात्र चार ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. चार से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर 10 हजार रुपये दे��ा होगा.

सड़क दुर्घटना में पोल टूटने से प्रभावित रहती है बिजली : ग्रामीणों ने कहा है कि बारासोली मोड़ एनएच 114 ए पर स्थित है. यहां एक तीखा मोड़ है जहां अक्सर वाहन पोल से टकरा जाते हैं. इससे पोल टूट जाते हैं और बिजली बाधित हो जाती है. वर्तमान समय में यहां काम कर रही इस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भी एक ट्रांसफॉर्मर पर एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक बिजली पहुंचायी जा रही है. ठेकेदार द्वारा जितने भी खंभे गाड़े गये उन खंभों के नीचे गड्ढे में ठोस पत्थर नहीं डाला गया है जिस कारण अभी ही सभी खंभे झुक गये हैं.

ग्रामीणों ने लोड कम करने के लिए बारासोली मोड़ पर एक नये ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है. आवेदन में रजनी देवी, डेगन विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, दिवाकर प्रसाद वर्मा, शंभु प्रसाद वर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, प्रकाश यादव, चंद्रशेखर वर्मा, रवींद्र वर्मा, अभिषेक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola