बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बगोदर : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना बगोदर थाना इलाके के अटका गांव की है. मृतका इसी गांव के निवासी रामेश्वर तिवारी की पत्नी शकुंतला देवी (65) थी. शकुंतला देवी गुरुवार की शाम को घर के अंदर बर्तन धो […]
विज्ञापन
बगोदर : पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना बगोदर थाना इलाके के अटका गांव की है. मृतका इसी गांव के निवासी रामेश्वर तिवारी की पत्नी शकुंतला देवी (65) थी.
शकुंतला देवी गुरुवार की शाम को घर के अंदर बर्तन धो रही थी. जहां पर वह बर्तन धो रही थी, वहीं पर एक मिट्टी की दीवार अचानक गिर गयी. घटना के बाद घर के सदस्यों ने महिला को घायल हालत में उठाया और उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










