गोविंदपुर में ट्रक और छह टन अवैध कोयला जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने रविवार तड़के कंचनपुर पंचायत के धोवाटांड़ के झाड़ीनुमा जंगल में छापेमारी कर ट्रक संख्या यूपी 78 एएन 9044 और छह टन अवैध कोयला जब्त किया है. पुलिस ने वहां कोयला जमा कर रहे मटकुरिया धनबाद के गुड्डू यादव, तेजा यादव, संदीप यादव एवं करिया यादव को गिरफ्तार कर लिया. सभी […]
विज्ञापन
गोविंदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने रविवार तड़के कंचनपुर पंचायत के धोवाटांड़ के झाड़ीनुमा जंगल में छापेमारी कर ट्रक संख्या यूपी 78 एएन 9044 और छह टन अवैध कोयला जब्त किया है. पुलिस ने वहां कोयला जमा कर रहे मटकुरिया धनबाद के गुड्डू यादव, तेजा यादव, संदीप यादव एवं करिया यादव को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
सभी को रविवार की शाम जेल भेज दिया गया. छापेमारी में कोयला के कई धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. यह कोयला बीसीसीएल की विभिन्न कोलियरी से चोरी कर लाया गया था. ट्रक द्वारा कोयला की तस्करी की योजना थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.
इस संबंध में पुलिस ने उक्त चारों के अलावा ट्रक मालिक एवं चालक तथा लक्ष्मण, जाकिर, नसीम, राजू एवं बादल दा समेत 13 लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 413, 414, 34 तथा 30 कोल माइंस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोयला को पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत लटानी भूत पहाड़ी गोदाम में जमा किया जाता था. पुलिस ने कोयला जब्ती स्थल से तीन स्कूटर एवं मोटरसाइकिल व कई मोबाइल भी बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन