आरा मिल में छापा, मशीन जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 5:48 AM
विज्ञापन
सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के बंदखारो गांव में कार्रवाई तीन लाख की मशीन व एक लाख की लकड़ियां बरामद सरिया : सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बंदखारो गांव में शुक्रवार दिन करीब दो बजे वन विभाग के अधिकारियों ने एक अवैध आरा मिल में छापा मारा. यहां से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य […]
विज्ञापन
सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के बंदखारो गांव में कार्रवाई
तीन लाख की मशीन व एक लाख की लकड़ियां बरामद
सरिया : सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बंदखारो गांव में शुक्रवार दिन करीब दो बजे वन विभाग के अधिकारियों ने एक अवैध आरा मिल में छापा मारा. यहां से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की आरा मशीन समेत लगभग एक लाख रुपये के कीमती लकड़ियां जब्त की हैं. जब्त लकड़ियों व मशीन को सरिया वन कार्यालय लाया गया है.
वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि विष्णुगढ़ थानाक्षेत्र के बंदखारो गांव में अवैध आरा मिल संचालन की सूचना लगातार मिल रही थी. इसी आधार पर शुक्रवार को वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की गयी है. बताया कि आरा मिल संचालक का नाम कैलाश महतो है. वह भागने में सफल रहा. आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी दल में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी श्री सिन्हा के अलावा सरयू यादव, वनपाल प्रभुनाथ दुबे, सुरेश राम, खीरु धोबी हैदर अली समेत काफी संख्या में वनरक्षी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










