रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी को फोन कर उठाया और मार दी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 2:25 AM
गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बोड़ो में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अली बख्श (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. रविवार की रात अली बख्श बोड़ो स्थित अपने घर में सोये थे. घर के दूसरे कमरों में उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रियां सोये हुए थे. रात लगभग 2.30 बजे अली बख्श को एक फोन आया […]
गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बोड़ो में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अली बख्श (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. रविवार की रात अली बख्श बोड़ो स्थित अपने घर में सोये थे. घर के दूसरे कमरों में उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रियां सोये हुए थे. रात लगभग 2.30 बजे अली बख्श को एक फोन आया और वह उठकर घर के बाहर के कमरे में गये.
यहीं पर खिड़की से किसी ने गोली मार दी, जो उनके सिर में जा लगी. गोली की आवाज सुन कर घर के सदस्य जगे और जैसे ही बाहर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ हैं और जमीन पर गिरे पड़े हैं. परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार व दाउद बाड़ा दलबल के साथ पहुंचे. खून से लथपथ अली बख्श को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्हाेंने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










