जहर से महिला की मौत, परिजन पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के मरपोका की घटना संपत्ति विवाद बताया जा रहा कारण घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के मरपोका गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की मौत जहर से हो गयी. मृतका मरपोका निवासी शालीग्राम राय की पत्नी प्रभा देवी(52) है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये […]

विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के मरपोका की घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

संपत्ति विवाद बताया जा रहा कारण

घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के मरपोका गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला की मौत जहर से हो गयी. मृतका मरपोका निवासी शालीग्राम राय की पत्नी प्रभा देवी(52) है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के पीछे संपत्ति विवाद कारण बना है. मृतका के पति व भाई अवध कुमार सिंह ने बताया कि उसकी बहन के तीन बेटे हैं, जिनका नाम विकास राय, निकास राय और निवास राय है.

इसमे बड़े और मंझले का विवाह पिछले दिनों हो चुका है. दोनों बेटे अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट करते हैं. पिता शालीग्राम राय ने बताया भी दोनों विवाहित बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में जिला न्यायालय में मारपीट व भरण-पोषण का मामला लंबित है. कहा कि बीते सप्ताह दोनों बेटों ने घर के बगल में स्थित पुस्तैनी जमीन की बिक्री करना चाहा जिसपर हम दोनों (माता-पिता) ने इंकार कर दिया. इसी कारण प्रभा को जहर देकर मार डाला गया है.

इधर, ओपी प्रभारी ने कहा कि मौत की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. अभी तक मामले में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. कहा आवेदन मिलने पर ही कहा जा सकेगा कि आरोप किस पर लगाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola