खतरे को बुलावा दे रहे सदर अस्पताल के जर्जर भवन

गिरिडीह : सदर अस्पताल के जर्जर भवन खतरे को बुलावा दे रहे हैं. अस्पताल के अधिकांश भवनों की स्थिति काफी खराब है. कभी छत का प्लास्टर टूटकर गिरना तो कभी ढलाई का हिस्सा टूटकर गिरना आम बात हो गयी है. हालांकि, दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कई जर्जर भवनों को खाली करा दिया गया […]
गिरिडीह : सदर अस्पताल के जर्जर भवन खतरे को बुलावा दे रहे हैं. अस्पताल के अधिकांश भवनों की स्थिति काफी खराब है. कभी छत का प्लास्टर टूटकर गिरना तो कभी ढलाई का हिस्सा टूटकर गिरना आम बात हो गयी है. हालांकि, दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कई जर्जर भवनों को खाली करा दिया गया है, वहीं वहीं कई भवनों में अब भी कार्यालय की गतिविधियां संचालित हैं. जर्जर भवन जहां, अब भी कार्यालय संचालित हो रहे हैं, वहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार इन कमरों में काम कर रहे कर्मचारी चोटिल भी हो चुके हैं. इन भवनों की दीवारों में दरारे पड़ गयी हैं.मजबूरी में कर्मी दहशत के साये में काम करने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










