महिला से मारपीट व पुलिस पर हमला में 16 बने नामजद
Updated at : 28 Aug 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

सअनि नरेश कुमार हलदर के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी 200 अज्ञात पर भी मामला दर्ज सोमवार को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा था महिला को गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के अकदोनी में बच्चा चोरी के शक पर एक महिला की पिटाई व महिला को बचाने पहुंचे पुलिस बल पर […]
विज्ञापन
सअनि नरेश कुमार हलदर के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
200 अज्ञात पर भी मामला दर्ज
सोमवार को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा था महिला को
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के अकदोनी में बच्चा चोरी के शक पर एक महिला की पिटाई व महिला को बचाने पहुंचे पुलिस बल पर हमला करने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सअनि नरेश कुमार हलदर के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में 16 नामजद समेत 200 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है.
नामजदों में ललिता देवी, सुमित्रा देवी, संजय दास, फौजी दास, दीपनारायण मरीक, पंकज कुमार यादव, राजेश दास, दीलचंद दास, छोटेलाल तुरी, आकाश तुरी, बोना तुरी, नंदलाल दास, तीहो दास, रामचंद्र दास, भोकना दास, कारू दास शामिल हैं. प्राथमिकी में कहा गया कि सोमवार की दोपहर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि बनियाडीह यूनियन बैंक में महिला द्वारा चोरी की बात सामने आ रही है.
जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगा था, जिसे लेकर बच्चे की मां व अन्य मारपीट करते हुए उसे अकदोनी कला जा रहे हैं. सूचना पर जब वे अकदोनी कला पहुंचे और भीड़ से महिला को निकालने का प्रयास किया तो पुलिस पर भी ईंट- पत्थर से हमला किया गया और लात-घूंसे भी पुलिस बल पर चलाया गया. वहीं वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया. काफी मशक्कत के बाद महिला को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. घायल महिला ने बताया कि पुलिस नहीं पहुंचती तो उसकी जान भी जा सकती थी. इधर, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए संजय दास को जेल भेजा गया है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




