नगर आयुक्त ने रद्द किया छह प्लंबरों का निबंधन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 5:53 AM

विज्ञापन

निगम क्षेत्र में काम करते पकड़े जाने पर एफआइआर की चेतावनी समीक्षात्मक बैठक से नदारद थे सभी, आदेश जारी गिरिडीह : नगर आयुक्त गणेश कुमार ने निगम के छह पलंबरों का निबंधन रद्द कर दिया है. इसके साथ ही निगम क्षेत्र में काम करते पकड़े जाने पर एफआइआर करवाने की चेतावनी भी दी है. इसे […]

विज्ञापन

निगम क्षेत्र में काम करते पकड़े जाने पर एफआइआर की चेतावनी

समीक्षात्मक बैठक से नदारद थे सभी, आदेश जारी
गिरिडीह : नगर आयुक्त गणेश कुमार ने निगम के छह पलंबरों का निबंधन रद्द कर दिया है. इसके साथ ही निगम क्षेत्र में काम करते पकड़े जाने पर एफआइआर करवाने की चेतावनी भी दी है. इसे लेकर नगर निगम कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसकी सूचना सहायक अभियंता, सम्बंधित कनीय अभियंता समेत अन्य को दी गयी है.
जिनका निबंधन रद्द किया गया है, उनमें मेघलाल तांती, प्रदीप कुमार दास, हदीश मिस्त्री, सिराजुल मिर्जा, मिन्हाज मिस्त्री व फिरोज शामिल हैं. आदेश में कहा गया है 10 अगस्त को समीक्षात्मक बैठक थी और इस बैठक की सूचना तीन अगस्त को ही दी गयी थी. इसके बावजूद इस बैठक में प्लंबर नहीं आये जो उच्चधिकारियों के आदेश की अवहेलना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola