दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

डुमरी और बेंगाबाद क्षेत्र में घटीं घटनाएं डुमरी/बेंगाबाद : डुमरी और बेंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गये. पहली घटना डुमरी ऊपर बाजार के समीप बुधवार की रात घटी. यहां बाइक की चपेट में आने से एक महिला और एक छह माह की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

डुमरी और बेंगाबाद क्षेत्र में घटीं घटनाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

डुमरी/बेंगाबाद : डुमरी और बेंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गये. पहली घटना डुमरी ऊपर बाजार के समीप बुधवार की रात घटी. यहां बाइक की चपेट में आने से एक महिला और एक छह माह की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया प्रथामिक उपचार के बाद बच्ची को धनबाद रेफर कर दिया गया.

दुधपनिया निवासी बासुदेव पंडित बाइक सेडुमरी की ओर जा रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बच्ची को गोद में लिये खड़ी महिला से जा टकरायी. घटना में डुमरी निवासी चंपा देवी, आकृति कुमारी (छह माह) और बासुदेव पंडित घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

बाइक चालक बासुदेव पंडित डुमरी थाना में चौकीदार है. वहीं एक अन्य घटना में बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग बिशनपुर के पास घटी दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बिशनपुर निवासी शिवचरण मंडल शाम को घर के पास सड़क पार कर रहा था, इस बीच एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने फुच्चो रखाटांड़ निवासी बाइक सवार को कब्जे में लेकर घायल के इलाज को ले मदद करने की बात कही. घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola