भाई-भतीजों ने कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : घरेलू विवाद में सगे भाई व भतीजों ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना पचंबा थाना इलाके के कृष्णानगर की है. मृतक कृष्णानगर निवासी अमर सिंह (44) है. घटना के बाद भतीजे राहुल सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया वहीं मृतक के भाई चंदू सिंह उर्फ चंद्रशेखर सिंह […]

विज्ञापन

गिरिडीह : घरेलू विवाद में सगे भाई व भतीजों ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना पचंबा थाना इलाके के कृष्णानगर की है. मृतक कृष्णानगर निवासी अमर सिंह (44) है. घटना के बाद भतीजे राहुल सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया वहीं मृतक के भाई चंदू सिंह उर्फ चंद्रशेखर सिंह (राहुल के पिता) तथा एक अन्य भतीजा सौरभ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 11 बजे अमर सिंह कृष्णानगर स्थित अपने घर पर पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान उसकी कहा-सुनी अपने भाई चंद्रशेखर सिंह के साथ हो गयी. दोनों आपस में उलझ गये. इतने में चंद्रशेखर का पुत्र राहुल व जयंत पहुंचा और कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार कर अमर की हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक की पत्नी रंजना सिंह उर्फ रजनी सिंह समेत घर के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया. इस बीच मामले की जानकारी पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह को मिली. सूचना पर मुहल्ले के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचते ही राहुल ने सरेंडर कर दिया, जबकि चंद्रशेखर व उसका पुत्र जयंत मौके से भाग निकले.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola