हिंसक झड़प व पथराव मामले में वार्ड पार्षद समेत 64 नामजद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बुधवार को पचंबा थाना इलाके के डंडियाडीह में मारपीट के बाद हुआ था पथराव थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी हुए थे चोटिल गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के डंडियाडीह में बुधवार को नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प व बाद में विधि-व्यवस्था को लेकर पहुंची पुलिस पर हुए पथराव के मामले में […]
विज्ञापन
बुधवार को पचंबा थाना इलाके के डंडियाडीह में मारपीट के बाद हुआ था पथराव
आपके शहर में
विज्ञापन
थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी हुए थे चोटिल
गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के डंडियाडीह में बुधवार को नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प व बाद में विधि-व्यवस्था को लेकर पहुंची पुलिस पर हुए पथराव के मामले में प्राथमिकी दर्ज की ली गयी है. प्राथमिकी पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह के स्वलिखित आवेदन पर दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 64 लोगों को नामजद किया गया है तो 200 अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी ने की है. बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बताया गया कि प्राथमिकी में वार्ड पार्षद मो मुजतफा उर्फ पप्पू को भी अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी के बाद एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह को वार्ड पार्षद समेत अन्य नामजद अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया है. सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन