जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल

Updated at : 19 Jun 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल

बेंगाबाद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर मधवाडीह पंचायत के चमगड्डा गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर मारपीट हो गयी. घटना में एक गर्भवती समेत आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जबरन नवनिर्मित ढलाई घर को तोड़ने व कच्चे मकान […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर मधवाडीह पंचायत के चमगड्डा गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर मारपीट हो गयी. घटना में एक गर्भवती समेत आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जबरन नवनिर्मित ढलाई घर को तोड़ने व कच्चे मकान को आग के हवाले करने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना से एएसआइ संजीत मिश्रा घटनास्थल पहुंचे और घायलों को पुलिस वैन से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

क्या कहते हैं घायल : एक पक्ष के अली हुसैन शेख ने बताया कि सोमवार को उसके पुत्र बबलू शेख ने नया मकान की ढलाई का कार्य संपन्न कराया था. मंगलवार की सुबह मंडाटांड़ गांव से फिरोज खान अपने साथ 30 से अधिक समर्थकों के साथ चमगड्डा पहुंचा और हथौड़ा से नवनिर्मित भवन को तोड़ने लगा. मौके पर मौजूद उसकी पुत्रवधू रूमी परवीन ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गयी. रूमी गर्भवती है. बावजूद उसकी बेरहमी से पिटायी की गयी.
इसके बाद आरोपियों ने उसके पुत्र बबलू शेख, पत्नी अलमुन निशा, पुत्रवधू लमीना खातून, पोता तनवीर शेख को भी पीटा. अली हुसैन शेख ने कहा कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसके पुत्र कलीम शेख के कच्चे मकान को भी आग के हवाले कर दिया. इससे घर में रखे दो बकरे, दो साइकिल, अनाज, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola