रेल पटरी पर मिला महिला का शव

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग रोड : धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के चिचाकी तथा गडैया रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह एक महिला (45) का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला. इसकी सूचना की-मैन द्वारा सुबह 9:00 बजे चिचाकी स्टेशन मास्टर तथा ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों को दी गयी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के कैंपिंग स्टाफ […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड : धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के चिचाकी तथा गडैया रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह एक महिला (45) का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला. इसकी सूचना की-मैन द्वारा सुबह 9:00 बजे चिचाकी स्टेशन मास्टर तथा ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों को दी गयी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के कैंपिंग स्टाफ किलोमीटर संख्या 337/15 -17 के पास पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अप रेल लाइन के पास उक्त महिला का शव पड़ा मिला. जीआरपीओ को सूचित करने के बाद जीआरपी गोमो के एएसआइ अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले गये. समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने कहा है कि महिला का शव मिला है. पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola