दुष्कर्म मामले में एक दोषी सजा पर सुनवाई आज

गिरिडीह : विशेष न्यायाधीश सह तृतीय जिला जज रमेश चंद्रा की अदालत ने बुधवार को नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सूचिका के बयान पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या […]
गिरिडीह : विशेष न्यायाधीश सह तृतीय जिला जज रमेश चंद्रा की अदालत ने बुधवार को नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सूचिका के बयान पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 313/17 के तहत 01.09.2017 को एक मामला दर्ज कराया गया था.
मामले में सूचिका ने कहा कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है. उसके गांव के मदरसा में इमाम जाकिर हुसैन उर्दू पढ़ाते थे और वह उर्दू पढ़ने के लिए गांव के मदरसा में जाती थी. इस दौरान इमाम जाकिर हुसैन ने प्यार का झांसा व निकाह का भरोसा देकर उसका तीन-चार बार यौन शोषण किया और उसे एक मोबाइल फोन भी दिया. बाद में यह पता चला कि इमाम जाकिर हुसैन शादीशुदा है. दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. इसी क्रम में पुलिस ने अदालत में इमाम जाकिर हुसैन के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया.
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अजय कुमार साह ने अदालत में दस गवाहों के बयान का परीक्षण कराया. जबकि बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बहस की. दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने दुष्कर्म के इस मामले में इमाम जाकिर हुसैन को दोषी पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




