चेन पुलिंग में रेल कर्मचारी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 1:20 AM
हजारीबाग रोड : धनबाद रेल मंडल के अधीनस्थ चिचाकी रेलवे स्टेशन में हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के आरोप में एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि वीरेंद्र साव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में काम करता […]
हजारीबाग रोड : धनबाद रेल मंडल के अधीनस्थ चिचाकी रेलवे स्टेशन में हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के आरोप में एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि वीरेंद्र साव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में काम करता है.
वह अपने गांव सीवान से आ रहा था. इसी क्रम में अकारण चिचाकी रेलवे स्टेशन में उसने चेन पुलिंग कर दी, जिस कारण हटिया-पटना सुपर फास्ट एक्सप्रेस खड़ी हो गयी. रेल में कार्यरत गार्ड ने वीरेंद्र साव को पकड़ कर आरपीएफ हजारीबाग को सौप दिया है, जिसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










