प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को जमुआ के श्यामसिंह नावाडीह मैदान में आहूत चुनावी कार्यक्रम को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है. भाजपा के कई प्रदेश स्तरीय नेता गिरिडीह में कैंप कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल […]
गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को जमुआ के श्यामसिंह नावाडीह मैदान में आहूत चुनावी कार्यक्रम को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है. भाजपा के कई प्रदेश स्तरीय नेता गिरिडीह में कैंप कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया.
मौके पर इनके अलावा कोडरमा लोस प्रभारी बालमुकुंद सहाय, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, बबलू भारद्वाज, सुनीत कुमार, भोला सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे. इधर जमुआ विधायक केदार हाजरा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल में दिन रात काम चल रहा है.
मंच रविवार तक बनकर तैयार हो जायेगा. एसपीजी के अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. अभी हैलीपेड का काम पूरा हो गया है. बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




