नाबालिग से शादी करने पहुंचा 35 वर्ष का दूल्हा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 1:36 AM

विज्ञापन

बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को नाबालिग से शादी करने राजस्थान से 35 वर्षीय दूल्हा गांव पहुंचा. हालांकि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिरनी पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद बिरनी पुलिस उक्त गांव पहुंची और दूल्हे तथा नाबालिग लड़की […]

विज्ञापन

बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को नाबालिग से शादी करने राजस्थान से 35 वर्षीय दूल्हा गांव पहुंचा. हालांकि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिरनी पुलिस को सौंप दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद बिरनी पुलिस उक्त गांव पहुंची और दूल्हे तथा नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस प्रशासन की तत्परता के कारण एक नाबालिग शादी के नाम पर बिकने से बच गयी. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण रवि कुमार, चन्द्रकांत कुमार, चंदन दास, मनोहर दास आदि ने बताया कि राजस्थान के सिकर निवासी चंद्रप्रकाश टेलर उर्फ चंदू टेलर अपने कुछ साथियों के साथ शादी करने उक्त गांव पहुंचा.
वहां से वे लोग सिरसिया गांव पहुंचे. यहां पर देखासुनी हुई और शादी के नाम पर कुछ राशि भी परिजनों को दी. इसके बाद उक्त नाबालिग को लेकर राजस्थान जाने की बात तय हुई. सूचना मिलने के बाद भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवक गांव पहुंचे और बीडीओ को फोन पर सूचना दी. सूचना मिलते ही बीडीओ व थानेदार गांव पहुंचकर राजस्थानी दूल्हे व नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola