दस करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भाजपा नेता सुरेंद्र बर्मन का बेल रिजेक्ट, फरार

गिरिडीह : दस करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने व्यवसायी सुरेंद्र बर्मन का बेल रिजेक्ट कर दिया है. बेल रिजेक्ट होने के बाद से श्री बर्मन फरार चल रहे हैं. यह जानकारी कोलकाता के व्यवसायी व सर्राफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक राजू सर्राफ ने दी. उन्होंने गिरिडीह में पत्रकार सम्मेलन […]
गिरिडीह : दस करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने व्यवसायी सुरेंद्र बर्मन का बेल रिजेक्ट कर दिया है. बेल रिजेक्ट होने के बाद से श्री बर्मन फरार चल रहे हैं. यह जानकारी कोलकाता के व्यवसायी व सर्राफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक राजू सर्राफ ने दी. उन्होंने गिरिडीह में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर बताया कि गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेंद्र बर्मन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जमीन के कारोबार में उन्हें अच्छा मुनाफा होगा.
इस कारोबार को देखते हुए उन्होंने ओवरसिज स्क्रैप ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की और श्री बर्मन को कंपनी का निदेशक बनाकर झारखंड में जमीन खरीद-बिक्री के लिए अधिकृत कर दिया. निदेशक बनने के बाद उन्हें जमीन खरीदारी के लिए 2007 से लेकर 2011 के बीच करोड़ाें रुपये दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




