पूर्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व सीओ समेत 23 पर प्राथमिकी

गिरिडीह : जिला के पूर्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्व सीओ समेत 23 के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साजिश के तहत धोखाधड़ी कर जमीन बिक्री करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी बोड़ो पेसरागढ़हा के संतोष कोल्ह ने दर्ज करायी है. कांड संख्या 67/19 धारा 467, 468, 471, 420, 406, 120(बी) […]
गिरिडीह : जिला के पूर्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्व सीओ समेत 23 के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साजिश के तहत धोखाधड़ी कर जमीन बिक्री करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी बोड़ो पेसरागढ़हा के संतोष कोल्ह ने दर्ज करायी है. कांड संख्या 67/19 धारा 467, 468, 471, 420, 406, 120(बी) भादवि के तहत दर्ज प्राथमिकी में घटनास्थल जिला अवर निबंधन कार्यालय गिरिडीह, भू-अर्जन कार्यालय गिरिडीह, पसेरागढ़हा तथा अंचल कार्यालय गिरिडीह बताया गया है. प्राथमिकी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने की है. नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




