अलग-अलग सड़क हादसों में तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : गुरुवार को घटित अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ के परमेश्वर महतो, मधुबन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक बीरेंद्र बहादुर आजाद एवं ताराटांड़ थाना क्षेत्र के टीटहीचापर के अनिल मल्लाह शामिल हैं. परमेश्वर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुरचुट्टा-लुप्पी पथ पर भागाबांध के पास […]

विज्ञापन

गिरिडीह : गुरुवार को घटित अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ के परमेश्वर महतो, मधुबन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक बीरेंद्र बहादुर आजाद एवं ताराटांड़ थाना क्षेत्र के टीटहीचापर के अनिल मल्लाह शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

परमेश्वर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुरचुट्टा-लुप्पी पथ पर भागाबांध के पास राहगीर को बचाने में अनियंत्रित होकर वे गिर गये. वहीं, बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बारासोली मोड़ के पास शिक्षक बीरेंद्र बहादुर आजाद अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गये, जबकि गांडेय अस्पताल के समीप बाइक सवार अनिल मल्लाह अज्ञात वाहन के चकमा देने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola