दुर्घटना में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

पीरटांड़ : पालगंज में लगने वाले साप्ताहिक शनिवार हाट से बाइक से लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. चंपानगर निवासी सुशील मुर्मू व रघु किस्कू दोनों अपने गांव चंपानगर लौट रहे थे. इसी दौरान पालगंज हॉस्पिटल मोड़ से आगे कुलमती नदी के पास मोड़ में गिरकर दोनों घायल हो गये. दोनों […]

विज्ञापन

पीरटांड़ : पालगंज में लगने वाले साप्ताहिक शनिवार हाट से बाइक से लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. चंपानगर निवासी सुशील मुर्मू व रघु किस्कू दोनों अपने गांव चंपानगर लौट रहे थे. इसी दौरान पालगंज हॉस्पिटल मोड़ से आगे कुलमती नदी के पास मोड़ में गिरकर दोनों घायल हो गये. दोनों युवक काफी देर तक गिरे रहे. घायल युवक पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष फलेंद्र सिंह की नजर पड़ी तो इसकी सूचना प्रमुख सिंकदर हेंब्रम को दी गयी. इसके बाद 108 पर कॉल कर एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजवाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola