साइबर क्राइम में दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अहिल्यापुर थाना इलाके के जोरासिमर से हुई गिरफ्तारी गिरिडीह/गांडेय : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खाते में डाका डालने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गुरुवार को अहिल्यापुर थाना इलाके के जोरासिमर से की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में जोरासिमर निवासी उमाशंकर मंडल व सूरज कुमार […]

विज्ञापन

अहिल्यापुर थाना इलाके के जोरासिमर से हुई गिरफ्तारी

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरिडीह/गांडेय : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खाते में डाका डालने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गुरुवार को अहिल्यापुर थाना इलाके के जोरासिमर से की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में जोरासिमर निवासी उमाशंकर मंडल व सूरज कुमार मंडल है.
बताया जाता है कि साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधियों का जमावड़ा जोरासिमर के बांसवाड़ी के पास लगा हुआ है. इस सूचना पर थाना प्रभारी फैज अहमद को छापेमारी का निर्देश दिया गया.
थानेदार फैज अहमद ने सअनि बसंत टोप्पो के साथ मिलकर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया. डीएसपी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार उमाशंकर के पास से दो मोबाइल व सिमकार्ड एवं सूरज के पास दो मोबाइल, सिमकार्ड, आइसीआईसीआइ बैंक का डेबिट कार्ड, एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, दो आधार कार���ड बरामद किया गया है.
दोनों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं इनके मोबाइल में ठगी का प्रमाण भी मिला है. इनके बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है. बताया कि दोनों अपराधी आमलोगों को फोन कर एटीएम बंद होने की बात कहकर एटीएम नंबर व सीवीवी लेकर बैंक खाते में सेंधमारी करते थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola