दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के नावाआहर की घटना दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन घायल महिला रांची रेफर देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के नावाआहर गांव में बुधवार की देर रात को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों आशा देवी, बालकृष्णदेव राय, सत्यदेव राय, […]
विज्ञापन
देवरी थाना क्षेत्र के नावाआहर की घटना
दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन
घायल महिला रांची रेफर
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के नावाआहर गांव में बुधवार की देर रात को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों आशा देवी, बालकृष्णदेव राय, सत्यदेव राय, मुन्नी कुमारी, रुना देवी शामिल है. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के बाद आशा देवी, बलकृष्णदेव राय, सत्यदेव राय को बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया है. घायलों आशा देवी की स्थिति की स्थिति नाजुक बतायी गयी है. परिजनों के मुताबिक उसे रांची ले जाया गया है.
इधर, दोनों पक्षों ने अलग-अलग आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है.एक पक्ष के सत्यदेव राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर गांव के ही प्रमोद राय, कृष्णदेव राय, गोपाल राय, गणेश राय, दिनेश राय, मीना देवी, प्रमोद राय की पत्नी व दिनेश राय की पत्नी खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है.आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य घर में थे. इसी क्रम में पूर्व विवाद को लेकर सभी आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे. मना करने पर आरोपियों ने लाठी, टांगी व तलवार के साथ हमला बोलकर मारपीट शुरू कर दी.
इधर, दूसरे पक्ष के गणेश राय ने आवेदन देकर बालकृष्ण राय, रंजीत राय, श्यामदेव राय, त्रिपुरारी राय, रामजी राय, सुनील राय, विजय राय, सदानंद राय, बबलू राय, अमित राय, अनिता देवी, रेणु देवी, बीमा देवी के विरुद्ध लाठी-डंडा से लैस होकर डकैती के उद्देश्य से घर में घुसकर सोने की हार, झुमका आदि लूटने व लोहे की रड मारपीट करने व घर में पत्थरबाजी करने साथ वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










