झांसा देकर ले लिया बैंक खाता साइबर क्राइम में किया उपयोग

Updated:
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत ताराजोरी का पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार बेंगाबाद : राशन कार्ड बना देने की बात बताकर एक युवक ने एक आदिवासी ग्रामीण के बैंक खाता को लेकर उसका उपयोग साइबर क्राइम में कर लिया. मामले को ले जब पुलिस उक्त खाताधारी के घर पहुंची तो उसके पांव तले जमीन खिसक गयी. […]

विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत ताराजोरी का

आपके शहर में

विज्ञापन
पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार
बेंगाबाद : राशन कार्ड बना देने की बात बताकर एक युवक ने एक आदिवासी ग्रामीण के बैंक खाता को लेकर उसका उपयोग साइबर क्राइम में कर लिया. मामले को ले जब पुलिस उक्त खाताधारी के घर पहुंची तो उसके पांव तले जमीन खिसक गयी. हालांकि, सच्चाई जानने के बाद पुलिस उक्त साइबर अपराधी की तलाश में जुट गयी है. मामला ग्राम पंचायत ताराजोरी का है. मामले को ले पीड़ित भातू किस्कू ने प्रमुख रामप्रसाद यादव व उपप्रमुख उपेंद्र कुमार के समक्ष आपबीती सुनाते हुए मदद की गुहार लगायी है.
पीड़ित बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय है और मजदूरी कर जीवन-यापन करता है. कुछ माह पूर्व चपुआडीह का एक युवक उसके पास आया और उसका राशन कार्ड बना देने की बात कही. राशन कार्ड बनाने के लिए युवक ने उससे बैंक खाता व आधार कार्ड की मांग की. भरोसे में आकर उसने दोनों दस्तावेज उसे दे दिया.
कुछ दिन तक दस्तावेज वापस नहीं करने पर वह उसके घर भी पहुंचा, लेकिन युवक ने दस्तावेज काम होने के बाद वापस करने की बात कही. कहा कि इसके बाद एक पखवारा पूर्व पुलिस उसके घर पर पहुंची और उसकी खोजबीन करते हुए उसके खाता में साइबर अपराध का पैसा आने की बात कही. इसके बाद उसने पुलिस को सारी जानकारी दी. पीड़ित से बात करने के बाद प्रमुख रामप्रसाद यादव ने कहा कि साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों झांसा देकर उनके खाते का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की बात कही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola