देवरी में फायरिंग, युवक घायल
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह के पासवान टोला में मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गयी. गोली एक युवक की हथेली में लगी. इससे वह घायल हो गया. घायल युवक अमित पासवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में भर्ती करवाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए […]
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह के पासवान टोला में मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गयी. गोली एक युवक की हथेली में लगी. इससे वह घायल हो गया. घायल युवक अमित पासवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में भर्ती करवाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.
आपके शहर में
घटना मंगलवार की रात लगभग पौने दो बजे की है. घायल युवक अमित पासवान ने बताया कि रात एक से डेढ़ बजे के बीच रविदास टोला में चोर आने का हल्ला मचा. हल्ला सुनकर वह घर से बाहर निकला. बाद में जब माहौल शांत हुआ तो वह अपने घर का दरवाजा बंद कर घर के अंदर चला गया. इसी बीच वह कमरे की खिड़की को बंद करने लगा. तभी गोली चली जो उसके हथेली में जा लगी. गोली लगते ही वह गिर गया. अमित का कहना है कि गोली किन लोगों ने चलायी यह उसने नहीं देखा. संभवत: अपराधियों ने ही गोली मारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए