मिशन मोदी के होर्डिंग के ऊपर सांसद का पोस्टर, नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

मिशन मोदी से जुड़े लोगों में रोष जिलाध्यक्ष के पास आपत्ति मिशन मोदी के होर्डिंग में है शिवशक्ति बक्शी की तस्वीर गिरिडीह : लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की वापसी को लेकर भाजपा ने देश भर में अभियान चला रखा है. मिशन मोदी के तहत गिरिडीह के कई इलाकों में लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

मिशन मोदी से जुड़े लोगों में रोष

आपके शहर में

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के पास आपत्ति

मिशन मोदी के होर्डिंग में है शिवशक्ति बक्शी की तस्वीर
गिरिडीह : लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की वापसी को लेकर भाजपा ने देश भर में अभियान चला रखा है. मिशन मोदी के तहत गिरिडीह के कई इलाकों में लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा की पत्रिका कमल संदेश के कार्यकारी संपादक शिवशक्ति बक्शी की भी तस्वीर लगी हुई है.
बताया जाता है कि शिवशक्ति बक्शी का नाम भी गिरिडीह संसदीय सीट से भाजपा के टिकट के लिए चल रहा है. इधर, गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के समर्थकों ने मिशन मोदी के होर्डिंग के ऊपर ही सांसद की अपील से संबंधित पोस्टर लगा दिया है. ये पोस्टर गिरिडीह शहर में दो ऐसे स्थानों पर लगाये हैं, जिसपर मिशन मोदी के होर्डिंग लगे थे. गिरिडीह के बड़ा चौक में स्थित चेतन चाय दुकान और अांबेडकर चौक के पास श्री पांडेय के समर्थकों ने मिशन मोदी के होर्डिंग के ऊपर सांसद का पोस्टर लगा दिया है. इस मामले को लेकर मिशन मोदी के जिला अध्यक्ष ज्योतिश शर्मा ने नाराजगी जतायी है और इस कृत्य की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह अशोभनीय हरकत है.
गिरिडीह शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग हैं, जहां सांसद का भी पोस्टर लगाया जा सकता था, लेकिन मिशन मोदी से संबंधित होर्डिंग के ऊपर सांसद का यह पोस्टर लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि शिवशक्ति बक्शी मिशन मोदी के ब्रांड एंबेसेडर हैं और लोक सभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखकर ऐसी होर्डिंग लगाये गये हैं. श्री शर्मा ने कहा कि गिरिडीह संसदीय सीट से शिवशक्ति बक्शी के चुनाव लड़ने की चर्चा से सांसद श्री पांडेय घबरा गये हैं और इसी घबराहट में शिव शक्ति बक्शी के तस्वीर के उपर श्री पांडेय की तस्वीर चिपका दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल से बातचीत की और अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है. इस मामले की शिकायत भाजपा के वरीय अधिकारियों से भी की जाएगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola